Showing posts with label . Show all posts
Showing posts with label . Show all posts

Wednesday, April 24, 2024

अण्डे ग़ायब

अण्डे ग़ायब
बर्फ़ की पर्तों तले 
पक्षी निहारें 

    -माया बंसल 

अग्नि परीक्षा

अग्नि परीक्षा 
राजनीतिक निष्ठा 
राम राज्यकी

    -अनिल सक्सेना ज़ाहिर

आकार नहीं

आकार नहीं 
विचार रावण के 
करो दहन
-अनिल सक्सेना ‘ज़ाहिर’

आम का पेड़

आम का पेड़
पके पीले केसरी
डालियाँ भरी
-अमिता शाह 'अमी'

आँधी ने चखे

आँधी ने चखे
इमली और आम
खटमिट्ठे से
-अनिल सक्सेना ‘ज़ाहिर’

Tuesday, January 23, 2024

अंतर्मन में

अंतर्मन में
है निवास प्रभु का 
अंदर झाँक 

-अन्नदा पाटनी 

Wednesday, August 09, 2023

आयी बरखा

आयी बरखा
संतुष्ट है प्रकृति
खिली वसुधा
    -रिपल व्यास 
(अबु धाबी)

Wednesday, June 21, 2023

अकेली धरा

अकेली धरा
झेल रही कब से
विकास क्रम

-विनीता तिवारी

Sunday, April 30, 2023

आयी जवानी

आयी जवानी 
परदेस कमाने'
लौटा बुढ़ापा! 

-डॉ. नितीन उपाध्ये 

Thursday, April 20, 2023

आते चुनाव

आते चुनाव 
लड़ते रिश्ते-नाते 
उगे दुश्मनी
 
-डॉ. अनिल सक्सेना ‘ज़ाहिर’

Saturday, March 11, 2023

आपसी रंज

आपसी रंज 
सात जनम तक 
बढ़ाता दंश 

-डॉ० दुर्गा सिन्हा 'उदार'

Thursday, March 09, 2023

आलिंगन में

आलिंगन में
मानवता उभरे
हर भाषा की

-प्रीति गोविंदराज

आस जगाती

आस जगाती 
पूरब की हवाएँ 
संदेशा लाएँ 

-मीरा ठाकुर

Tuesday, January 24, 2023

अजीब दशा

अजीब दशा
परदेशी बनाता
पैसे का नशा

-आरती परीख

Sunday, January 22, 2023

आयी सुबह

आयी सुबह 
दुशाला ओढ़कर 
धरा के घर 

-मीरा ठाकुर 

आधी रात को

आधी रात को
तैर रहा झील में 
निगोड़ा चाँद

-आरती परीख

अंजान पथ

अंजान पथ 
पंतग सा जीवन 
डोर सहारे

-उर्मिला मिश्रा

आते रहते

आते रहते 
तूफ़ानों के सैलाब 
थकना मत !

-मीरा ठाकुर

Saturday, January 21, 2023

आस जगाती

आस जगाती 
सूर्योदय की लाली 
अंतर्मन में 

-आशा मोर 
त्रिनिदाद

Thursday, January 19, 2023

अग्नि–परीक्षा

अग्नि–परीक्षा
जानकी प्रकटन
व्यर्थ विवाद
-डा. ओमप्रकाश गुप्ता