Showing posts with label *शैलजा सक्सेना. Show all posts
Showing posts with label *शैलजा सक्सेना. Show all posts

Wednesday, July 12, 2023

तुम्हारा प्यार

तुम्हारा प्यार
खोलता अनदिखे
ज्योति के द्वार!

-शैलजा सक्सेना

याद बारिश

याद-बारिश
भीगता मन हुआ
मन भर का

-शैलजा सक्सेना

भाग्य रेखा से

भाग्य-रेखा से
धरा की हथेली पे
पेड़ की जडें  

-शैलजा सक्सेना

Wednesday, June 21, 2023

संक्षिप्त मृत्यु

संक्षिप्त मृत्यु
रोज़ चली आती है
नींद बन के!

-डॉ. शैलजा सक्सेना

बरसीं यादें

बरसीं यादें
भीगता मन हुआ
मन भर का! 

-डॉ. शैलजा सक्सेना

भँवरे सुनाएँ

भँवरे सुनाएँ
मधु-पत्र प्रिय का
हवा मुस्काए!

-डॉ. शैलजा सक्सेना

रोने भी दे

रोने भी दे
क्यों चिपकाऊँ व्यर्थ
मुस्कान झूठी!

-डॉ. शैलजा सक्सेना

कूका बसंत

कूका बसंत
क्यारियाँ मुस्कुराईं
महकी हवा

-डॉ. शैलजा सक्सेना

गद्य जीवन

गद्य जीवन
कवितामय तुम हो
गाऊँ तो कैसे! 

-डॉ. शैलजा सक्सेना

Tuesday, August 30, 2022

सूना आँगन

सूना आँगन
गौरैया ढूँढ़े दाना
कहाँ हैं लोग
-शैलजा सक्सेना

मेघ फिरते

मेघ फिरते
गिलहरी–सी धूप 
भागी, दुबकी
-शैलजा सक्सेना

नशे में डूबे

नशे में डूबे
बच्चे खेतिहर के
धरती रोये
-शैलजा सक्सेना

दोस्ती खुशबू

दोस्ती खुशबू
हाथ पकड़े डोले
दूरियों में भी
-शैलजा सक्सेना

Friday, August 26, 2022

ऊँची बिल्डिंगें

ऊँची बिल्डिंगें
कटा–फटा रूमाल
आकाश झाँके
-शैलजा सक्सेना

Tuesday, August 23, 2022

कूद के भागे

कूद के भागे
पहाड़ के कंधों से
शिशु–झरने
-शैलजा सक्सेना