Showing posts with label . Show all posts
Showing posts with label . Show all posts

Thursday, April 25, 2024

कोट बर्फ़ का

कोट बर्फ़ का
पहने देवदार
पहरेदार 
 
    -अनिल सक्सेना ‘ज़ाहिर

Wednesday, April 24, 2024

कठिन ऋतु

कठिन ऋतु
तैयार है जीवन
ज़िद जीने की

        -स्नेहा देव

कोहरा छाये

कोहरा छाये
रिश्तों में गर्मी नहीं
मन जलाये

    -अमिता शाह-'अमी'

कोने में पड़े

कोने में पड़े 
रात भर जो लड़े 
तम से दिये

-अनिल सक्सेना ज़ाहिर 

काटे फसल

काटे फसल 
नभ में बादलों की 
चाँद-हँसिया   
  -नितीन उपाध्ये

Friday, January 19, 2024

कोने में पड़े

कोने में पड़े 
रात भर जो लड़े 
तम से दिये

 -डा॰ अनिल सक्सेना ‘ज़ाहिर’

Wednesday, June 21, 2023

कूका बसंत

कूका बसंत
क्यारियाँ मुस्कुराईं
महकी हवा

-डॉ. शैलजा सक्सेना

Wednesday, June 14, 2023

कैसे उठाऊँ

कैसे उठाऊँ
छड़ी अपने हाथ 
बच्चों के आगे

-नितीन उपाध्ये

Saturday, June 03, 2023

कृतघ्न नर

कृतघ्न नर
बुझा दिए दीपक
सूर्य आते ही 

-डॉ. नितीन उपाध्ये 

Wednesday, May 31, 2023

कौन बुलाता

कौन बुलाता ! 
समन्दर की ओर
चलीं नदियाँ! 

-अन्जना 'अनजान'

Tuesday, May 02, 2023

कितने बिन्दु

कितने बिन्दु 
बनाते मिलकर  
जीवन-रेखा ! 

-डॉ. अनिल सक्सेना ज़ाहिर

कर्मों का खेल

कर्मों का खेल 
मजदूर दिवस
रोज़ मनाये 

-शोनाली श्रीवास्तव

कौन मानेगा

कौन मानेगा 
हरा रेंगता कीड़ा 
बनेगा तितली !

-डॉ. अनिल सक्सेना ‘ज़ाहिर'

Thursday, March 09, 2023

कमल सुप्त

कमल सुप्त 
है झील ध्यानमय 
मूक चाँदनी 

-राजेन्द्र सूरज

कुहासा घना

कुहासा घना 
डूबता सा शहर 
घने वृक्ष भी 

-डॉ० दुर्गा सिन्हा  उदार

कहाँ छूटता

कहाँ छूटता
माटी से रिश्ता कभी
रहो कहीं भी

-प्रियंका पाण्डेय

Wednesday, February 08, 2023

कटे जंगल

कटे जंगल 
बिकती ऑक्सीजन 
मुश्किल घड़ी 

-शालिनी वर्मा 

Tuesday, January 24, 2023

कोंपल फूटीं

कोंपलें फूटीं
पीपल हरिआया
वसंत आया

-स्नेहा देव

Sunday, January 22, 2023

कोहरा छाया

कोहरा छाया
अँगड़ाइयाँ लेते
गाँव-शहर 

-आरती परीख 

Tuesday, November 22, 2022

कोरल रीफ़

कोरल रीफ़
लुकाछुपी खेलती
नन्ही मछली 

-मंजू कुमार