Showing posts with label . Show all posts
Showing posts with label . Show all posts

Wednesday, April 24, 2024

घुला जहर

घुला जहर 
धुआँ धुआँ शहर 
कैसी दीवाली
    -रंजना झा

Wednesday, August 02, 2023

घर पे रुके

घर पे रुके
बारिश के बंधक
चले पकौड़े 

-डा॰ अनिल सक्सेना ‘ज़ाहिर’

Saturday, May 20, 2023

घूँघट ओढ़े

घूँघट ओढ़े 
चाँद सितारे जड़े 
शर्मीली रात

-रंजना झा

Tuesday, November 01, 2022

घाफ के वृक्ष

घाफ के वृक्ष
एकटक देखते 
भागते मेघ 

-डॉ. नितीन उपाध्ये

(घाफ - UAE का राष्ट्रीय वृक्ष) 

Wednesday, August 31, 2022

घनी उदासी

घनी उदासी
बस्ता वर्दी टिफिन
स्कूल का दिन
-पूर्णिमा वर्मन

Friday, August 26, 2022

घना कोहरा

घना कोहरा
बसा कोने–कोने में
लाओ धूप को
-रजनी भार्गव

Thursday, August 25, 2022

घूमती हुई

घूमती हुईं
आदमी को घुमातीं
गोल रोटियाँ

-अमिता शाह 'अमी'

Saturday, August 20, 2022

घर- आँगन

घर-आँगन 
मिट्टी से लीपती माँ
मिट्टी में मिली !

-ममता मिश्रा 

Friday, August 19, 2022

घाट-घाट पे

 घाट-घाट पे
बॅंधी पीड़ा की नाव
चप्पू गायब

-डा० अनिता कपूर