सघन वृक्ष
झाँकने आ जाती है
कोमल धूप
-प्रगति टिपणीस
तज वृक्ष को
रँगे सोने में धरा
कूँची पत्तों की
-प्रगति टिपणीस
सर्दीले रिश्ते
प्यार भरी तपिश
मिटा कुहासा
-प्रगति टिपणीस
चल बादल!
झील में रहें स्थिर
घर तो घर
-प्रगति टिपणीस
बादलों बीचकिरण की झलक
उम्मीद ज़िंदा
-प्रगति टिपणीस
परेशानियाँ
कसौटी पर रखें
आत्मसंयम
-प्रगति टिपणीस