Showing posts with label *ईप्सा. Show all posts
Showing posts with label *ईप्सा. Show all posts

Thursday, March 09, 2023

माँ संग खड़ा

माँ संग खड़ा
हरियाली से घिरा
नन्हा हिरन 

-ईप्सा

Thursday, November 10, 2022

रक्षा करता

रक्षा करता
हर मुसीबत से 
माँ का आँचल

-ईप्सा



मिटा देती है

मिटा देती है
माँ की सारी थकान
बच्चे की हँसी

-ईप्सा

Friday, September 16, 2022

जान लेती है

जान लेती है
बच्चे के मन को माँ
बिना बोले ही

-ईप्सा 

Friday, August 26, 2022

व्याकुल पक्षी

व्याकुल पक्षी
धरती की उमस
मेघ बरसे
-ईप्सा 

सुबह हुई

सुबह हुई
गाने लगे प्रभाती
खग-चारण
-ईप्सा 

भूकंप आया

भूकंप आया
बिछुड़ गए बच्चे
अपनी माँ से
-ईप्सा 

पागल हवा

पागल हवा
उजाड़ डाला नीड़
पंछी बेबस
-ईप्सा 

बेजुवान हैं

बेजुवान हैं
जंगली जानवर
स्वार्थी नहीं
-ईप्सा 

निखार देती

निखार देती
फूलों के सौन्दर्य को
ओस की बूँदें
-ईप्सा 

Tuesday, August 23, 2022

पूस ने डाँटा

पूस ने डाँटा
काँपा कोहरे बीच
थका सूरज
-ईप्सा