Showing posts with label . Show all posts
Showing posts with label . Show all posts

Wednesday, April 24, 2024

देतीं धरना

 देतीं धरना
बर्फ़ पर चिड़िया
उजड़े घर 

    -अनिल सक्सेना ज़ाहिर

दाना अदृश्य

 दाना अदृश्य
बर्फ बनी दुश्मन
भूख दमन
    
    -अमिता शाह अमी

Saturday, January 27, 2024

देतीं धरना

देतीं धरना
बर्फ़ पर चिड़ियाँ
उजड़े घर 

-डा॰ अनिल सक्सेना ‘ज़ाहिर’

Wednesday, June 21, 2023

देश-देश में

देश-देश में
ढूँढ रहा ख़ुद को
प्रवासी मन! 

-विनीता तिवारी

Friday, June 02, 2023

दिवस बीता

दिवस बीता
खेल का समापन
घर वापसी

-अन्जना 'अनजान'

Saturday, May 20, 2023

दौड़ें माँ बाप

दौड़ें माँ-बाप
राह ताकते बच्चे
धन की होड़! 

-शोनाली श्रीवास्तव 

Saturday, March 11, 2023

दूर्वा दल-सा

दूर्वा दल-सा 
कट-कट बढता
नारी-जीवन

-उर्मिला मिश्रा 

Thursday, March 09, 2023

दूर होकर

दूर होकर 
आँकलन करते 
नज़दीकियाँ 

-डॉ० दुर्गा सिन्हा ‘उदार 

दौड़ती कारें

दौड़ती कारें 
समय से भी तेज़ 
मनुष्य पंगु 

-डॉ. आरती 'लोकेश'

Wednesday, February 08, 2023

दिन कटे हैं

दिन कटे हैं
नहीं कटती शामें
ये अकेलापन

-मंजू कुमार 

Sunday, January 22, 2023

दरके रिश्ते

दरके रिश्ते
ताल-मेल सीमेंट
भरे दरारें

-आलोक मिश्रा

दूरियाँ बढ़ीं

दूरियाँ बढ़ीं
पिता-पुत्र के बीच
सेतु बनी माँ 

-आलोक मिश्रा

दिन-ब-दिन

दिन-ब-दिन 
अच्छे लोग ख़ामोश 
बिगड़ा जहाँ

-आरती परीख

Wednesday, January 04, 2023

दुशाला ओढ़

दुशाला ओढ़
सफेद कोहरे का
झाँके सूरज

-अमिता शाह-'अमी'

Tuesday, November 15, 2022

दर्द छिपाती

दर्द छिपातीं
मुखौटे के अंदर 
अक्सर स्त्रियाँ

-रंजना झा

Saturday, November 12, 2022

दीप दान से

दीप दान से 
नदी जगमगाई 
उतरा सूर्य

-डॉ० दुर्गा सिन्हा ‘उदार'

Thursday, November 03, 2022

देश विदेश

देस-विदेश
पीपल के पत्तों में 
घर की याद 

-शशि पाधा

Tuesday, October 25, 2022

दीपों की सेना

दीपों की सेना
अमावस का चाँद
झाँके मेघों से

-चित्रा गुप्ता 

Wednesday, October 05, 2022

दूषित झील

दूषित झील
निष्प्राण सी तैरती
तीन बत्तखें 

-मनीष श्रीवास्तव

Wednesday, September 28, 2022

दूर करता

दूर करता 
एक एक डॉलर 
मातृभूमि से 

-डॉ. नितीन उपाध्ये