Showing posts with label . Show all posts
Showing posts with label . Show all posts

Wednesday, April 24, 2024

उड़ें साथ में

उड़ें साथ में 
पतंग नई कोरी 
मांझा कड़क 

-पूजा अनिल

Friday, June 16, 2023

उठा ले जातीं

उठा ले जातीं 
पहाड़ शक्कर के
नन्ही चींटियाँ 

-डा॰ अनिल सक्सेना ‘ज़ाहिर’

Wednesday, May 31, 2023

उजाला जहाँ

उजाला जहाँ
छाया बनती वहाँ
रहती साथ

-अन्जना 'अनजान'

Saturday, January 21, 2023

उड़ना सीखे

उड़ना सीखे 
हुए पंछी प्रवासी 
घोंसला ख़ाली 

-ममता मिश्रा 

Monday, September 19, 2022

उदास शाम

उदास शाम
हवाओं में तैरता 
उसका नाम

-डा० नितीन उपाध्ये


Thursday, September 15, 2022

ऊँचे पर्वत

ऊँचे पर्वत
छू लेते अम्बर को
बढ़ा के हाथ
-कल्पना लालजी

उलझे रास्ते

उलझे रास्ते 
अनचाही गलियाँ 
बदहवास 

-मीरा ठाकुर 

Wednesday, September 14, 2022

उनींदी धूप

उनींदी धूप 
आँख मिचमिचाए 
मेघों को ताके

-आरती लोकेश

उड़ते पंछी

उड़ते पंछी 
चले मिशन पर 
भोर हो गयी 

-आशा मोर

Monday, September 05, 2022

उगाती धूप

उगाती धूप
फिर ले आती यादें
प्रभाती स्वर
-राकेश खण्डेलवाल

Thursday, September 01, 2022

उड़ जायेगा

 उड़ जायेगा
तोड़ सब बंधन
ये अन्तर्मन
-अर्बुदा ओहरी

Wednesday, August 31, 2022

उड़ती भोर

उड़ती भोर
तितली के पंखों में
बाँध के रंग

-रचना श्रीवास्तव

Tuesday, August 30, 2022

उगता सूर्य

उगता सूर्य
तार-तार कोहरा
भागती सर्दी
-मंजु मिश्रा

Friday, August 26, 2022

ऊँची बिल्डिंगें

ऊँची बिल्डिंगें
कटा–फटा रूमाल
आकाश झाँके
-शैलजा सक्सेना

Tuesday, August 23, 2022

उगती घास

उगती घास
चीरकर पत्थर
जीवन सत्य

-मनीष पाण्डेय

ऊँचे चिनार

ऊँचे चिनार
असहाय से खड़े
बर्फ से लदे
-मानोशी चटर्जी

ऊँची उड़ाने

ऊँची उड़ाने
बच्चों ने पतंगों से
नापा आकाश

–उमेश मौर्य

Saturday, August 20, 2022

उग्र लहरें

उग्र लहरें
दौड़ती फिर रहीं
कहाँ से कहाँ

 -सपना शिवानी केकरे

उग आये हैं

उग आये हैं
यहाँ- वहाँ पल्लव 
धरा के शिशु

-शालिनी वर्मा

Friday, August 19, 2022

उधड़े रिश्ते

उधड़े रिश्ते
सीती हुई हमेशा
याद आती माँ

-डा० अनिता कपूर