Showing posts with label . Show all posts
Showing posts with label . Show all posts

Wednesday, April 24, 2024

छाया विषाद

 छाया विषाद 
बर्फ है चारों ओर 
मन व्याकुल 

    - मीरा ठाकुर 

छत पे पड़ी

छत पे पड़ी 
गिनती रही तारे
सपने बुने
    -रंजना झा

छाँव ना पानी

छाँव ना पानी
कहाँ जाए बेचारी 
प्यासी गौरैया 
  -आलोक मिश्रा

छुप के रवि

छुप के रवि
बादल से झाँकता
धरा की छवि
-अमिता शाह 'अमी'

Saturday, January 27, 2024

छाया विषाद

छाया विषाद 
चारों ओर है बर्फ़
मन व्याकुल 

-मीरा ठाकुर 
   

Thursday, March 09, 2023

छत में बाग़

छत में बाग़
मेज़ पे गुलदस्ता
वासंती फाग

-आरती परीख

Sunday, January 22, 2023

छुट्टी का दिन

छुट्टी का दिन 
भीड़ कामगारों की
हर तरफ़

-डॉ. नितीन उपाध्ये 

Monday, December 05, 2022

छूकर आयीं

छूकर आयीं
बादलों के हाथ को 
नन्हीं पंतगें

-उर्मिला मिश्रा 

Thursday, November 03, 2022

छठ पूजन

छठ पूजन 
डूब रहा सूरज 
उदित होगा ।।

-डॉ० दुर्गा सिन्हा उदार 

Tuesday, October 11, 2022

छलते गए

छलते गए
छद्मवेशी मानस 
हर किसी को

-डॉ० दुर्गा सिन्हा 'उदार'

Wednesday, October 05, 2022

छोटी मछली

छोटी मछली 
जा छिपी शैवाल में 
ढूँढे़ बत्तखें

-अनिता कपूर

Friday, September 23, 2022

छुड़ा न पायी

छुड़ा न पायी
कँटीली झाड़ियों से
हवा दुपट्टा
-भावना कुँअर

Monday, September 05, 2022

छूकर होंठ

छूकर होंठ
दहके हैं पलाश
गुलमोहर !
-राकेश खण्डेलवाल

Thursday, September 01, 2022

छोटा तालाब

छोटा तालाब
बत्तख परिवार
रुई के फाहे
–उमेश मौर्य

छँटा कुहासा

छँटा कुहासा 
खिड़कियों पे वस्त्र 
फैलाती स्त्रियाँ
–उमेश मौर्य

छठ पूजन

छठ पूजन
गंगा में खड़ी माँ को
जूम पे देखे
-उपेन्द्र प्रताप सिंह