Showing posts with label *अमिता शाह 'अमी'. Show all posts
Showing posts with label *अमिता शाह 'अमी'. Show all posts

Wednesday, April 24, 2024

मिले न दाना

 मिले  दाना
बर्फ  है आच्छादित
पाखी चिंतित

    -अमिता शाह अमी

दाना अदृश्य

 दाना अदृश्य
बर्फ बनी दुश्मन
भूख दमन
    
    -अमिता शाह अमी

कोहरा छाये

कोहरा छाये
रिश्तों में गर्मी नहीं
मन जलाये

    -अमिता शाह-'अमी'

नभ की फेरी

नभ की फेरी
पतंग और डोरी
वो जोरा जोरी
-अमिता शाह 'अमी'

छुप के रवि

छुप के रवि
बादल से झाँकता
धरा की छवि
-अमिता शाह 'अमी'

बाँसरी गूँजे

बाँसरी गूँजे
बह रही पवन
वृंदा के वन
-अमिता शाह-'अमी'

आम का पेड़

आम का पेड़
पके पीले केसरी
डालियाँ भरी
-अमिता शाह 'अमी'

Wednesday, June 07, 2023

रिश्तों के बीच

रिश्तों के बीच
गठानें हैं कितनी
दूरी इतनी

-अमिता शाह 'अमी'

Saturday, March 11, 2023

हिली थी ईंट

हिली थी ईंट
ढहा प्रेम महल
शक की रेत

-अमिता शाह 'अमी'

Thursday, March 09, 2023

पोर से छुआ

पोर से छुआ
हृदय में पहुँचा
प्रेम-स्पंदन

-अमिता शाह 'अमी'

Friday, January 13, 2023

परिचय

     परिचय

अमिता शाह 'अमी' का जन्म गुजरात के पेटलाद, आणंद में हुआ, भारत के गुजरात और नागपुर में रहने के बाद वर्तमान में मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में 10 साल से रह रही हैं, दोहा एवं हाइकु आदि विधाओं की अब मक 3 पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं.

 ईमेल–
shahamita21@yahoo.co.in

Wednesday, January 04, 2023

तेज रफ्तार

तेज रफ्तार
दौड़ रहे हैं घोड़े
ख्वाहिशों के

-अमिता शाह अमी

दुशाला ओढ़

दुशाला ओढ़
सफेद कोहरे का
झाँके सूरज

-अमिता शाह-'अमी'

लाँघना चाहे

लाँघना चाहे
कोहरे का दरिया
सूरज-गेंद

-अमिता शाह अमी

Tuesday, November 01, 2022

बादल ऋचा

बादल ऋचा
आकाश में गूंजती
पत्ते दें ताल

-अमिता शाह 'अमी'

Tuesday, October 25, 2022

हवा करती

हवा करती
गुदगुदी पेड़ को
हँसते पत्ते

-अमिता शाह-'अमी'

सरक जाती

सरक जाती
उल्फत रेशम-सी 
पहने रखूँ

-अमिता शाह 'अमी'

हवा उठाये

हवा उठाये
बादलों को गोद में
भागती जाए

-अमिता शाह 'अमी'

Monday, October 10, 2022

ज़ुबाँ खामोश

ज़ुबाँ खामोश
झूठे की जयकार
आँखें फैलतीं

-अमिता शाह 'अमी'

ओझल रहे

ओझल रहे
परदे में चलते
धोखे के खेल

-अमिता शाह 'अमी'