Showing posts with label . Show all posts
Showing posts with label . Show all posts

Wednesday, April 24, 2024

टिकता न हो

टिकता न हो
भेद धर्म, नस्ल का
वो धरा कहाँ?

-प्रीति गोविंदराज

Thursday, April 27, 2023

टहनी पर

टहनी पर
लटकी ओस-बिन्दु
जीवन-माया 
 
-डॉ. अनिल सक्सेना ‘ज़ाहिर’

Sunday, January 22, 2023

टूटी न जुड़ी

टूटी न जुड़ी
सास-बहू की जोड़ी
रेल-पटरी

-आरती परीख

Wednesday, September 14, 2022

टूटता भ्रम

टूटता भ्रम
स्वार्थी लेन-देन
नाम के रिश्तें

-स्नेहा देव

Friday, August 26, 2022

टूटे कँगूरे

टूटे कँगूरे
बूँदों से भरा थाल
शिव मंदिर
-रजनी भार्गव

टी. वी. पे खेलें

टी. वी. पे खेलें
आउटडोर गेम
आज के बच्चे
-आलोक मिश्रा

Tuesday, August 23, 2022

लेकर टार्च

लेकर टार्च
छेड़ रहा है सूर्य 
ओसकणों को 

-माया बंसल