Showing posts with label *स्नेहा देव. Show all posts
Showing posts with label *स्नेहा देव. Show all posts

Wednesday, April 24, 2024

पंछी खेलते

पंछी खेलते
रुपहली धरती
लगे अनूठी

    -स्नेहा देव 

कठिन ऋतु

कठिन ऋतु
तैयार है जीवन
ज़िद जीने की

        -स्नेहा देव

Tuesday, January 24, 2023

कोंपल फूटीं

कोंपलें फूटीं
पीपल हरिआया
वसंत आया

-स्नेहा देव

Sunday, January 22, 2023

समय पूर्ण

समय पूर्ण
लहरातीं गिरतीं
शान्त पत्तियाँ

-स्नेहा देव

Wednesday, November 23, 2022

पूजा अर्चना

पूजा अर्चना
सुसज्जित मंदिर
भूखा भिखारी

-स्नेहा देव

Thursday, November 03, 2022

याद संजोये

याद संजोए
आँगन का पीपल
मेरे देश की

-स्नेहा देव

Wednesday, September 14, 2022

सूखती आशा

सूखती आशा
टप-टप गिरतीं
नमी की बूँदें

-स्नेहा देव

काली छतरी

काली छतरी 
बेशरम बौछार
प्रेमी-युगल

-स्नेहा देव

बढ़ती उम्र

बढ़ती उम्र
बोझिल होते स्वप्न
घटती आशा

-स्नेहा देव

टूटता भ्रम

टूटता भ्रम
स्वार्थी लेन-देन
नाम के रिश्तें

-स्नेहा देव

भोले सपने

भोले सपने
कठोर धरातल
हारता मन

-स्नेहा देव

भारी बारिश

भारी बारिश
बंद होते व्यापार
रिसती छत

-स्नेहा देव

भागमभाग

भागमभाग
फिसलता समय
दौड़ते हम

-स्नेहा देव