Showing posts with label *अरुन शर्मा. Show all posts
Showing posts with label *अरुन शर्मा. Show all posts

Wednesday, April 24, 2024

बर्फ़ देखने

बर्फ़ देखने
उतरे धरा पर
आज परिंदे

    -अरुन शर्मा

Tuesday, May 02, 2023

पोस्टरों में है

पोस्टरों में है
मजदूर-दिवस
बाहर कहाँ !

-अरुन शर्मा

Thursday, March 09, 2023

प्याऊ का पानी

प्याऊ का पानी
बोतल बन्द हुआ
बिकने लगा

-अरुन शर्मा

वृक्ष चीड़ के

वृक्ष चीड़ के
फाग में होली खेलें
पीले रंग से

-अरुन शर्मा

भूख लाचारी

भूख लाचारी
इन शब्दों के आगे
कविता खत्म

-अरुन शर्मा

हो गये जवाँ

हो गये जवाँ
ज़रा चोट क्या लगी
याद आई माँ !

-अरुन शर्मा

नदी निर्मल

नदी निर्मल
बिना भेदभाव के
देती है जल

-अरुन शर्मा

पानी का घड़ा

पानी का घड़ा
बोतलों में समाया
फ्रिज में सजा

-अरुन शर्मा

Sunday, January 22, 2023

रिश्तों की लड़ी

रिश्तों की लड़ी
पोते ने छुड़वा दी
दादा की छड़ी

-अरुन शर्मा

Friday, November 25, 2022

बच्चों में व्यस्त

बच्चों में व्यस्त
परदेस आकर
दादा जी मस्त

 -अरुन शर्मा

Friday, October 14, 2022

चाँद देखने

चाँद देखने
हज़ारों चाँद खड़े
आज छतों पे

-अरुन शर्मा

Friday, September 16, 2022

चुनावी घड़ी

चुनावी घड़ी
लगी वादों की झड़ी
रोये झोंपड़ी

-अरुन शर्मा

लड़ता रहा

लड़ता रहा
आँधियों से अकेला
नन्हा-सा दिया

-अरुन शर्मा 

फूलों के लिए

फूलों के लिए
बन के बॉडीगार्ड
काँटे तैनात

-अरुन शर्मा

पेड़ों की छाया

पेड़ों की छाया
जाते जाते सूरज
साथ ले गया

-अरुन शर्मा

रास्ते की धूल

रास्ते की धूल
आंधियों के सहारे
सर पे चढ़े

-अरुन शर्मा

बारिश धूप

बारिश-धूप 
झेलते शामियाने
हार न मानें

-अरुन शर्मा

बतन बेजार

वतन बेज़ार
सात समंदर पार
है रोजगार

-अरुन शर्मा

Thursday, September 15, 2022

अग्निकुंड पे

अग्निकुंड पे
बारिश का हमला
जूझती ज्वाला

-अरुन शर्मा