कविता की पाठशाला
नवगीत की पाठशाला
हिंदी की सौ सर्वश्रेष्ठ प्रेम कविताएँ
link
कविता की पाठशाला
व्योम के पार
हाइकु संग्रह कोश
हिन्दी हाइकु कोश
Showing posts with label
**प्रवासी हाइकुकार
.
Show all posts
Showing posts with label
**प्रवासी हाइकुकार
.
Show all posts
Wednesday, August 09, 2023
आयी बरखा
आयी बरखा
संतुष्ट है प्रकृति
खिली वसुधा
-रिपल व्यास
(अबु धाबी)
Wednesday, May 31, 2023
उजाला जहाँ
उजाला जहाँ
छाया बनती वहाँ
रहती साथ
-अन्जना 'अनजान'
Wednesday, April 19, 2023
गया टूटता
गया टूटता
रोशनी के भार से
क्रिसमस ट्री
-डॉ अनिल सक्सेना
Thursday, January 19, 2023
अग्नि–परीक्षा
अग्नि–परीक्षा
जानकी प्रकटन
व्यर्थ विवाद
-डा. ओमप्रकाश गुप्ता
Thursday, January 12, 2023
प्रकृति गुरु
प्रकृति गुरु
सबक़ सिखाती है
अनाचारी को
-अन्नदा पाटनी
Monday, December 05, 2022
वक़्त की मार
वक़्त की मार
क्षीण होती ही चली
वक़्त के साथ
-आरती परीख
Wednesday, November 09, 2022
रेत में पाँव
रेत में पाँव
लहरों में नहाई
बढ़ न सकी
-सुषमा मल्होत्रा
Tuesday, November 01, 2022
यादें पुरानी
यादें पुरानी
घर के पीपल की
छोटे रूप में
-आशीष सिरसाव
शिशु पीपल
शिशु पीपल
गमले में निश्चिन्त
माँ की गोद-सा
-प्रांजलि सिरसाव
Tuesday, October 25, 2022
पूनम रात
पूनम रात
बादलों की ओट में
चंद्रमा छिपा
-रंजना झा
(नेपाल)
Saturday, September 24, 2022
पेड़ों की छाँव
पेड़ों की छाँव
गायब न हो जाए
धूप में खड़ी
-डा. सीमा
तोतली जुबाँ
तोतली ज़ुबाँ
कह जातीं अक्सर
निपट सच
-डा० अनुराग मिश्रा
Sunday, September 18, 2022
माँ का आँचल
माँ का आँचल
तारों भरा आकाश
शीतल छाँव
-डा० नितीन उपाध्ये
Thursday, September 15, 2022
अग्निकुंड पे
अग्निकुंड पे
बारिश का हमला
जूझती ज्वाला
-अरुन शर्मा
आँखों की नमी
आँखों की नमी
बंजर न होने दे
रिश्तों की जमीं
-कृष्णा वर्मा
आँधियाँ यहाँ
आँधियाँ यहाँ
बोलती हैं हमला
सपनों पर
-कल्पना लालजी
Wednesday, September 14, 2022
भागमभाग
भागमभाग
फिसलता समय
दौड़ते हम
-स्नेहा देव
तारे नभ के
तारे नभ के
चुरा ले गया चाँद
कोष से हीरे
-डॉ. आरती ‘लोकेश’
ओढ़ ली कब
ओढ़ ली कब
बुढ़ापे की चादर
पता न चला
-निर्मल सिद्धू
नट का स्वांग
नट का स्वांग
नकाब ही जीवन
यही पहचान
-नागेश भोजने
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)