कविता की पाठशाला
नवगीत की पाठशाला
हिंदी की सौ सर्वश्रेष्ठ प्रेम कविताएँ
link
कविता की पाठशाला
व्योम के पार
हाइकु संग्रह कोश
हिन्दी हाइकु कोश
Showing posts with label
त
.
Show all posts
Showing posts with label
त
.
Show all posts
Wednesday, April 24, 2024
तार में फँसी
तार में फँसी
फड़फड़ाती रोती
कटी पतंग
-अनिल सक्सेना ‘ज़ाहिर’
तार पे बैठी
तार पे बैठी
नन्ही गौरैया
आस छाँव की
-अनिल सक्सेना ‘ज़ाहिर’
तपी हवाएँ
तपी हवाएँ
आम के बौर संग
गमक जाएँ
-अनिल सक्सेना ‘ज़ाहिर’
Wednesday, July 12, 2023
तुम्हारा प्यार
तुम्हारा प्यार
खोलता अनदिखे
ज्योति के द्वार!
-शैलजा सक्सेना
Wednesday, June 21, 2023
त्वचा बेहाल
त्वचा बेहाल
रसायनों से लाल
कैसा गुलाल
-विनीता तिवारी
Friday, June 16, 2023
तपती रेत
तपती रेत
चलते नंगे पाँव
सीप व घोंघे
-डा॰ अनिल सक्सेना ‘ज़ाहिर’
Tuesday, June 06, 2023
ताकें चिड़ियाँ
ताकें चिड़ियाँ
डाइनिंग टेबल
बालकनी से
-डा॰ अनिल सक्सेना ‘ज़ाहिर’
Friday, June 02, 2023
तुम हो साथ
तुम हो साथ
हो जाये कुछ बात,
बीते ये रात
-अन्जना 'अनजान'
Thursday, March 09, 2023
त्याग दी शाखा
त्याग दी शाखा
नये पत्ते के लिये
पीले पत्ते ने
-आशा मोर
Tuesday, January 24, 2023
तुलसी क्यारी
तुलसी क्यारी
मुरझाई हुई सी
माँ की याद में
-आरती परीख
Friday, January 13, 2023
तट देखते
तट देखते
नदी की अठखेली
ख़ामोश पड़े
-माया बंसल
Wednesday, January 04, 2023
तेज रफ्तार
तेज रफ्तार
दौड़ रहे हैं घोड़े
ख्वाहिशों के
-अमिता शाह अमी
Friday, November 04, 2022
त्योहारी भोर
त्योहारी भोर
अलसाया आँगन
ऊँघता मन
-डॉ० दुर्गा सिन्हा 'उदार'
Tuesday, October 25, 2022
तटस्थ मन
तटस्थ मन
न पानी में उतरा
न मोती लाया
-उर्मिला मिश्रा
Wednesday, October 05, 2022
तीन बत्तखें
तीन बतखें
जीवन की झील में
ढूँढती राह
-रचना श्रीवास्तव
तीन बत्तखें
तीन बत्तखें
अपने मक़सद
अपनी राहें
-ममता मिश्रा
तीन बतखें
तीन बतखें
अपने नन्हे रत्न
झील में खोजें
-शोनाली श्रीवास्तव
Tuesday, September 27, 2022
तज वृक्ष को
तज वृक्ष को
रँगे सोने में धरा
कूँची पत्तों की
-प्रगति टिपणीस
Saturday, September 24, 2022
तोतली जुबाँ
तोतली ज़ुबाँ
कह जातीं अक्सर
निपट सच
-डा० अनुराग मिश्रा
Saturday, September 17, 2022
तरु विनाश
तरु-विनाश
आशियाना उजड़ा
पंछी उदास
-आशा मोर
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)