Showing posts with label *प्रीति गोविंदराज. Show all posts
Showing posts with label *प्रीति गोविंदराज. Show all posts

Monday, May 12, 2025

धूल चख के

धूल चख के
चटकारे ले हवा
वर्षा से पूर्व

-प्रीति गोविंदराज

Wednesday, April 24, 2024

रचे प्रकृति

रचे प्रकृति
सर्द उँगलियों से
उजला चित्र

    -प्रीति गोविंदराज

टिकता न हो

टिकता न हो
भेद धर्म, नस्ल का
वो धरा कहाँ?

-प्रीति गोविंदराज

Tuesday, May 30, 2023

धूल चख के

धूल चख के
चटकारे ले हवा
वर्षा से पूर्व

-प्रीति गोविंदराज

Wednesday, April 19, 2023

बिन समझे

बिन समझे
मुस्कुरा दिया शिशु
सृष्टि मुस्कायी! 

-प्रीति गोविंदराज

Thursday, March 09, 2023

गीत धीमे से

गीत धीमे से
जब झींगुर गाये
रात सो जाये

-प्रीति गोविंदराज

बच्चों के आँसू

बच्चों के आँसू
सोखे माँ का आँचल 
फिर भी सूखा!

-प्रीति गोविंदराज

लय में बँधी

लय में बँधी
घुँघरू कलकल
नर्तकी नदी

-प्रीति गोविंदराज

स्किपिंग रोप

स्किपिंग रोप
खेलते सतरंगी 
वर्षा के बच्चे !

-प्रीति गोविंदराज

आलिंगन में

आलिंगन में
मानवता उभरे
हर भाषा की

-प्रीति गोविंदराज

Tuesday, January 24, 2023

बातों में गुम

बातों में गुम
हल्के बादल संग
ऊँचे पहाड़

-प्रीति गोविंदराज

Sunday, January 22, 2023

रंग-बिरंगे

रंग-बिरंगे
नये फैशन जाने 
धानी पत्तियाँ

-प्रीति गोविंदराज



Wednesday, December 07, 2022

रंग बू घोले

रंग-बू घोले
मिले बाँहें खोल
ये डॉगवुड !

-प्रीति गोविंदराज 
     (वर्जिनिया) 


[डॉगवुड वर्जिनिया का खास वृक्ष है। इसके छोटे सफेद या गुलाबी रंग के फूल बहुत आकर्षक होते हैं। फूलों की बहुत भीनी मनभावन खुशबू भी होती है। इस वृक्ष की विशेषता है इसकी लचीली,नाज़ुक डालियाँ बाहों की तरह फैल जाती हैं। पतझड़ में इसका रंग लाल हो जाता है।]





Friday, November 04, 2022

मिट्टी चादर

मिट्टी-चादर
खींच डाली वर्षा ने
उभरी जड़ें

-प्रीति गोविंदराज 

Tuesday, August 23, 2022

कोमल शिशु

कोमल शिशु
छेदूँ इसे कैसे मैं
सुई चिंतित
-प्रीति गोविंदराज

Saturday, August 20, 2022

पंछी घूमते

पंछी घूमते
पासपोर्ट न वीज़ा
देश-विदेश ! 

-प्रीति गोविंदराज