Showing posts with label . Show all posts
Showing posts with label . Show all posts

Wednesday, April 24, 2024

डोरी तगड़ी

डोरी तगड़ी 
बांध उमंग सेतु 
पतंग उड़ी 
-पूजा अनिल

Wednesday, May 31, 2023

डूबा सूरज

डूबा सूरज 
व्योम के फलक पे 
लालिमा फैली

-रंजना झा

Tuesday, November 01, 2022

डूबता सूर्य

डूबता सूर्य 
फिर सुबह होगी 
देता संदेश

-रंजना झा

Friday, September 09, 2022

डाल से टँगी

डाल से टँगी
टपकी लो टपकी
झुलसी रोटी
-मानोशी चटर्जी

Thursday, September 01, 2022

डूबता गाँव

डूबता गाँव
पोथी में पंडित जी
ढूँढ़ते हल
-उमेश मौर्य

डूबता सूर्य

डूबता सूर्य 
कतारबद्ध पंक्षी
लौटते घर 
-उमेश मौर्य

Tuesday, August 30, 2022

डाँट पिलायी

डाँट पिलायी
बिलख उठा बच्चा
माँ भी सुबकी!
-रोहित कुमार 'हैप्पी'

डरी हिरणी

डरी हिरणी 
परखती हालात
चैकन्नी आँखें 
-मंजु मिश्रा