Showing posts with label *रेशमा हिंगोरानी. Show all posts
Showing posts with label *रेशमा हिंगोरानी. Show all posts

Thursday, October 06, 2022

जल या थल

जल या थल
ठहरे न जीवन
भागम भाग

-डा० रेशमा हिंगोरानी 

Monday, September 12, 2022

फूल गायब

फूल गायब
पत्थरों को चूमती
थकी तितली

-डा. रेशमा हिंगोरानी

कैसा ये रब

कैसा ये रब
चलाए अपनी ही
जाने तो सब

-डा. रेशमा हिंगोरानी

आया वो जब

आया वो जब
था  गुहर -तलब
ले गया सब

-डा. रेशमा हिंगोरानी

यूँ पहचान

यूँ  पहचान
ख़ुद अन्दर झाँक
रब को जान

-डा. रेशमा हिंगोरानी

दूरी ने लूटा

दूरी ने लूटा
मिलना ज़रूरी था
तिलिस्म टूटा

-डा. रेशमा हिंगोरानी

मत्स्य स्मृतियाँ

मत्स्य स्मृतियाँ
जीवन समंदर
मछुआ गुम

-डा. रेशमा हिंगोरानी

शीशमहल

शीशमहल
आँसुओं से चमका
तुम ही तुम

-डा. रेशमा हिंगोरानी

तुम्हारी भाँति

तुम्हारी भाँति
ला रहे उपवन
हरित क्रान्ति

-डा. रेशमा हिंगोरानी

Tuesday, August 30, 2022

सन्नाटा कैसा

सन्नाटा कैसा
गोलाबारी है जारी
अरे! जुगनू
-रेशमा हिंगोरानी

पत्तों ने खोले

पत्तों ने खोले
रंग बदल कर
रिश्तों के भेद
-रेशमा हिंगोरानी

Tuesday, August 23, 2022

जाड़ा बेअंत

जाड़ा बेअंत
जादूगर हिरनी
लाई वसंत

-रेशमा हिंगोरानी