Showing posts with label *नितीन उपाध्ये. Show all posts
Showing posts with label *नितीन उपाध्ये. Show all posts

Tuesday, May 13, 2025

पूर्ण चन्द्रमा

पूर्ण चंद्रमा 
देखा जो लहर ने 
नाचने लगी 

-डॉ. नितीन उपाध्ये

Wednesday, April 24, 2024

ठण्डी सिंकाई

ठण्डी सिंकाई
झुलसे तन पर 
करती धरा

    -नितीन उपाध्ये

बदले चोला

बदले चोला 
तान श्वेत चादर 
धरा सुन्दरी

    -नितीन उपाध्ये

शबरी कुटी

शबरी कुटी 
बस भाये राम को 
 स्वर्ण लंका 

    -नितीन उपाध्ये 

समेट लेती

समेट लेती
धेरे की चादर
रात सवेरे 

  -नितीन उपाध्ये 

काटे फसल

काटे फसल 
नभ में बादलों की 
चाँद-हँसिया   
  -नितीन उपाध्ये

खाना बनाते

खाना बनाते 
आँगन बुहारते 
गाती थी अम्मा 
-नितीन उपाध्ये 

Friday, January 19, 2024

समेट लेती

समेट लेती
अंधेरे की चादर
रात सवेरे 

-डॉ. नितीन उपाध्ये

Friday, September 15, 2023

रहे झूलती

रहे झूलती 
जोड़ कर दो कुल  
पुल सी नारी 

-डॉ. नितीन उपाध्ये 

Wednesday, June 14, 2023

कैसे उठाऊँ

कैसे उठाऊँ
छड़ी अपने हाथ 
बच्चों के आगे

-नितीन उपाध्ये

Wednesday, June 07, 2023

नन्हें हाथों में

नन्हें हाथों में
हँसिया-हथौड़िया
क्यों नहीं स्कूल? 

-नितीन उपाध्य

Saturday, June 03, 2023

कृतघ्न नर

कृतघ्न नर
बुझा दिए दीपक
सूर्य आते ही 

-डॉ. नितीन उपाध्ये 

बाल सूर्य से

बाल सूर्य से 
रात भर था कहाँ ?
पूछती उषा 

-डॉ. नितीन उपाध्ये 

Sunday, May 28, 2023

भोर होते ही

भोर होते ही 
तैयार हुई नावें 
गंगा नहा के 

- डॉ.  नितीन उपाध्ये
 

Tuesday, May 02, 2023

युद्ध पे चिंता

युद्ध पे चिंता 
कर रहे व्यापारी 
कारतूसों के

-डॉ. नितीन उपाध्ये 

खेतों में ओले

खेतों में ओले
मनाने पिकनिक 
दौड़ा शहर ! 

-डॉ. नितीन उपाध्ये

स्वप्न ही स्वप्न

स्वप्न ही स्वप्न 
बिक रहे ठेलों पे 
आये चुनाव 

-डॉ. नितीन उपाध्ये 

Sunday, April 30, 2023

आयी जवानी

आयी जवानी 
परदेस कमाने'
लौटा बुढ़ापा! 

-डॉ. नितीन उपाध्ये 

Thursday, March 09, 2023

वन का राजा

वन का राजा 
हिलाने लगा पूँछ
शहर आके 

-डॉ. नितीन उपाध्ये

हर त्रिकोण

हर त्रिकोण 
दो कोणों पे निर्भर 
तीसरा कोण 

-डॉ. नितीन उपाध्ये