Showing posts with label . Show all posts
Showing posts with label . Show all posts

Tuesday, May 13, 2025

पूर्ण चन्द्रमा

पूर्ण चंद्रमा 
देखा जो लहर ने 
नाचने लगी 

-डॉ. नितीन उपाध्ये

Wednesday, April 24, 2024

पंछी खेलते

पंछी खेलते
रुपहली धरती
लगे अनूठी

    -स्नेहा देव 

पक्षी है मौन

 पक्षी है मौन
भारी हिमपात में 
निकले कौन

    -अनिल सक्सेना ज़ाहिर

पेड़ों के साये

पेड़ों के साये 
छुप के निहारते 
सलोनी संध्या

    -अनिल सक्सेना ज़ाहिर

पड़ते ओले

पड़ते ओले 
कृषक-हृदय पे
तोप के गोले 
    -अनिल सक्सेना ‘ज़ाहिर’

Saturday, January 27, 2024

पक्षी हैं मौन

पक्षी हैं मौन
भारी हिमपात में 
निकले कौन 

-डा॰ अनिल सक्सेना ‘ज़ाहिर’
दुबई।

Sunday, January 21, 2024

पेड़ों के साये

पेड़ों के साये 
छुप के निहारते 
सलोनी संध्या

-डा॰ अनिल सक्सेना ‘ज़ाहिर’

Friday, September 15, 2023

पाँव चाँद पे

पाँव चाँद पे
लहराये तिरंगा 
बड़े शान से 

-डा॰ अनिल सक्सेना ‘ज़ाहिर’

Sunday, July 30, 2023

पिता चट्टान

पिता चट्टान
अनिश्चितता दूर
पथ सुगम
   -नीलू गुप्ता

Wednesday, June 21, 2023

प्रेम-उन्माद

प्रेम-उन्माद
बहा लाया नदी को
सिन्धु किनारे! 

-विनीता तिवारी

Wednesday, June 14, 2023

पहाड़ी देश

पहाड़ी देश
अँगड़ाइयाँ लेती
सड़क खड़ी

-आरती परीख

Thursday, June 08, 2023

प्रवासी जन

प्रवासी जन
बहती जलकुंभी 
जम ना पाए 

-डा॰ अनिल सक्सेना ‘ज़ाहिर’

Wednesday, May 31, 2023

पीपल पेड़

पीपल पेड़,
विदेशी धरा पर
स्मृति में देश

-डॉ अनुराग मिश्रा

Saturday, May 20, 2023

प्रसूति गृह

प्रसूति गॄह
खिड़की के ऊपर 
कबूतरों का 

-चित्रा गुप्ता 

Tuesday, May 02, 2023

पोस्टरों में है

पोस्टरों में है
मजदूर-दिवस
बाहर कहाँ !

-अरुन शर्मा

Thursday, March 09, 2023

प्याऊ का पानी

प्याऊ का पानी
बोतल बन्द हुआ
बिकने लगा

-अरुन शर्मा

पानी का घड़ा

पानी का घड़ा
बोतलों में समाया
फ्रिज में सजा

-अरुन शर्मा

पोर से छुआ

पोर से छुआ
हृदय में पहुँचा
प्रेम-स्पंदन

-अमिता शाह 'अमी'

Tuesday, January 24, 2023

पहाड़ पिता

पहाड़ पिता 
रोके चंचल हवा 
बहकने से 

-ममता मिश्रा 

परदेस में

परदेस में 
पहरावा बदला 
संस्कार नहीं

-मंजू कुमार