पुष्कर मेला
नम आँखों थमाता
बैल की रस्सी
-उपेन्द्र प्रताप सिंह
हवाई अड्डा
अश्रुपूरित माँ से
शीशे की दूरी
-उपेन्द्र प्रताप सिंह
छठ पूजन
गंगा में खड़ी माँ को
जूम पे देखे
-उपेन्द्र प्रताप सिंह
कार में बेटी
अहाते के नीम से
उड़ी चिड़िया
-उपेन्द्र प्रताप सिंह
अजां औ घंटे
ठेले की अँगीठी पे
चाय-पतीला
-उपेन्द्र प्रताप सिंह