थका डाला है
विचार-ट्रैफिक ने
मानव मन
-उर्मिला मिश्रा
थमा गयी थी
पहली सिगरेट
मौत की पर्ची
-डॉ. नितीन उपाध्ये
थामे उजास
पेड़ की फुनगी पे
लटका चाँद
-कृष्णा वर्मा
थकी-सी भोर
अलसायी पसरी
हरी दूब पे
-रेणु चन्द्रा माथुर
थकता नहीं
निरंतर चलता
परिवर्तन
–आलोक मिश्रा
थकते नहीं
केंचुली बदलते
मन के साँप
–अनिता कपूर