कविता की पाठशाला
नवगीत की पाठशाला
हिंदी की सौ सर्वश्रेष्ठ प्रेम कविताएँ
link
कविता की पाठशाला
व्योम के पार
हाइकु संग्रह कोश
हिन्दी हाइकु कोश
Showing posts with label
*अनिता कपूर
.
Show all posts
Showing posts with label
*अनिता कपूर
.
Show all posts
Tuesday, November 01, 2022
अनिता कपूर
झरे बादल
गगन से धरती
बने चूनर
-अनिता कपूर
Wednesday, October 05, 2022
छोटी मछली
छोटी मछली
जा छिपी शैवाल में
ढूँढे़ बत्तखें
-अनिता कपूर
Thursday, August 25, 2022
बर्फीली चुप्पी
बर्फीली चुप्पी
सन्नाटे से सिहर
बूँद में ढली
-डा॰ अनिता कपूर
यादों के खत
यादों के खत
भटकते पहुँचे
बरसों बाद
-डा0 अनिता कपूर
माँ को चुराते
माँ को चुराते
थोड़ा–थोड़ा करके
बच्चे उसके
-डा0 अनिता कपूर
माँ की गोद है
माँ की गोद है
दुखों की वारिश में
इक छाता सी
-डा0 अनिता कपूर
आये थे दुख
आये थे दुख
पाहुने बनकर
मालिक बने
-डा0 अनिता कपूर
Friday, August 19, 2022
थकते नहीं
थकते नहीं
केंचुली बदलते
मन के साँप
–अनिता कपूर
लटका चाँद
लटका चाँद
धरती पर बोये
चाँदनी बीज
-डा० अनिता कपूर
मैं तुम बनी
मैं तुम बनी
तुम मैं बन जाते
कभी न हुआ
-डा० अनिता कपूर
घाट-घाट पे
घाट-घाट पे
बॅंधी पीड़ा की नाव
चप्पू गायब
-डा० अनिता कपूर
सूर्य से डरे
सूर्य से डर
देश-देश भटके
चाँद सैलानी
-डा० अनिता कपूर
जल ही गई
जल ही गई
सिगरेट उम्र की
धुआँ भी नहीं
-डा० अनिता कपूर
उधड़े रिश्ते
उधड़े रिश्ते
सीती हुई हमेशा
याद आती माँ
-डा० अनिता कपूर
रेतीले रिश्ते
रेतीले रिश्ते
हवा के डर से ही
बदलें रूप
-डा० अनिता कपूर
देखो चख के
देखो चख के
लम्हा-लम्हा जिंदगी
कितनी मीठी
-डा० अनिता कपूर
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)