व्यस्त सड़क
गंतव्य से अज्ञात
भागते लोग
-मनीष श्रीवास्तव
सूर्य उदय
वृक्षों पर जमी हैं
ओस की बूँदें
-मनीष श्रीवास्तव
गर्मी की छुट्टी
हुड़दंग हो रहा
नानी के घर
-मनीष श्रीवास्तव
भूरी शिलाएँ
वृक्षों पर है लाली
छटा निराली
-मनीष श्रीवास्तव
दूषित झील
निष्प्राण सी तैरती
तीन बत्तखें
-मनीष श्रीवास्तव
हिमपात से
श्वेत हुई धरती
सूखे दरख़्त
-मनीष श्रीवास्तव
हरित घास
हिरणी पिला रही
बच्चे को दूध
-मनीष श्रीवास्तव