कविता की पाठशाला
नवगीत की पाठशाला
हिंदी की सौ सर्वश्रेष्ठ प्रेम कविताएँ
link
कविता की पाठशाला
व्योम के पार
हाइकु संग्रह कोश
हिन्दी हाइकु कोश
Showing posts with label
म
.
Show all posts
Showing posts with label
म
.
Show all posts
Sunday, March 29, 2026
मीलों चलते
मीलों चलते
ढूँढ़ते चारा-पानी
ऊँट बंजारे
-डॉ. आरती ‘लोकेश’
Wednesday, April 24, 2024
माँझे ने काटीं
माँझे ने काटीं
बेशुमार पतंगें
पक्षी के पर
-अनिल सक्सेना ‘ज़ाहिर’
मिले न दाना
मिले
न
दाना
बर्फ
है
आच्छादित
पाखी
चिंतित
-
अमिता
शाह
अमी
मनु संतान
मनु संतान
राम के नाम पर
फोड़ते सिर
-अनिल सक्सेना ‘ज़ाहिर’
मेघों के ढोल
मेघों के ढोल
नाचतीं सब बूँदे
गोल-मटोल
-अनिल सक्सेना ‘ज़ाहिर’
मधुमक्खियाँ
मधुमक्खियाँ
करें पराग-चोरी
चढ़ा के त्योरी
-अनिल सक्सेना ‘ज़ाहिर’
Sunday, July 16, 2023
मेघ ने डाँटा
मेघ ने डाँटा
खिसियानी सी धूप
हवा हो गई
-डा॰ अनिल सक्सेना ‘ज़ाहिर’
Saturday, May 20, 2023
माँझे से कटी
माँझे से कटी
कनकौए की डोर.
पक्षी के पर
-डा॰ अनिल सक्सेना ‘ज़ाहिर’
Thursday, May 11, 2023
माँ के सपने
माँ के सपने
बिटिया की आँखों में
जाएँगे स्कूल
-मंजु मिश्रा
Thursday, April 20, 2023
मनु संतानें
मनु-संतानें
धोतीं पाप-गठरी
सिसकी गंगा
-रंजना झा
Saturday, March 11, 2023
मुफ़्त में पायी
मुफ़्त में पायी
सस्ती नहीं ज़िंदगी
अनमोल है
-अन्नदा पाटनी
Thursday, March 09, 2023
माँ संग खड़ा
माँ संग खड़ा
हरियाली से घिरा
नन्हा हिरन
-ईप्सा
मन के खूँटे
मन के खूँटे
यादों के गलियारे
टँगे हैं चित्र
-अन्नदा पाटनी
मौत का पंछी
मौत का पंछी
पुकारता सबको
बारी-बारी से
-प्रियंका पाण्डेय
Thursday, February 16, 2023
महत्वाकांक्षा
महत्वाकांक्षा
खिंचती जाती डोर
कटी पतंग
-आराधना झा श्रीवास्तव
Wednesday, February 08, 2023
मिलें न मिलें
मिलें न मिलें
जोड़े रखता प्यार
भले दूर हों
-अन्नदा पाटनी
Sunday, January 22, 2023
मध्य रात्रि में
मध्य रात्रि में
नयन पूछ रहे
नींद का पता
-शोनाली श्रीवास्तव
Monday, December 05, 2022
माघ की धूप
माघ की धूप
संदूक में जा छिपे
ऊनी कपड़े
-आरती परीख
Wednesday, November 30, 2022
मैं रेत-कण
मैं रेत-कण
पैर टिका नदी में
द्वीप रचता
-उर्मिला मिश्रा
Saturday, November 12, 2022
मन की बात
मन की बात
लिख लिख मिटाती
जाती लहर
-डॉ. नितीन उपाध्ये
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)