प्रवासी भारतीय हाइकुकारों की हाइकु कविताएँ
भारत के अतिरिक्त विश्व के अन्यान्य देशों में रह रहे ऐसे रचनाकार जो
हिंदी हाइकु कविताएँ लिख रहे हैंय उनकी चुनिंदा हाइकु कविताओं का एक संकलन संपादित
करने का विचार है ।
यदि आप हिंदी में हाइकु कविताएँ लिखते हैं तो अपनी हाइकु कविताएँ भेज
सकते हैं–
1– हाइकु में कविता होनी चाहिए–
2– हाइकु मानवीय संवेदना से जुड़ा हो–
3– प्रकृति का चित्रण भी मानवीय संवेदना के रूप में खुले ता अच्छा है–
4– बिम्ब और प्रतीक स्पष्ट रूप से खुलें–
5– विचार, उपदेश, सीख आदि न हों–
6– जिनके 10 अच्छे हाइकु मिल सकेंगे उन्हीं को संकलन में शामिल करना संभव होगा–
7– हाइकु यूनिकोड फोंट में टाइप किये हुए हों, हाइकु के नीचे
आपका स्पष्ट नाम लिखा हो, फोटो, इमेज आदि नहीं
भेजें–
8– हाइकु मौलिक हैं यह भी प्रमाणित करें–
9– प्रकाशित और अप्रकाशित हाइकु भेज सकते हैं–
10– हाइकु का चयन उसकी गुणवत्ता के आधार पर ही किया जाएगा–
––––––––––––––––––––––––––––––––
हाइकु के साथ अपना संक्षिप्त परिचय केवल इन बिंदुओं में भेजें–
1– नाम–
2– भारत के किस गाँव/शहर/प्रदेश से हैं–
3– किस देश के किस शहर में रह रहे हैं–
4– कब से प्रवास में हैं–
5– प्रकाशित पुस्तकों की संख्या– (पुस्तकों के नाम नहीं)
6– कोई दो पुरस्कारों/सम्मानों के नाम– (यदि विशेष हों तो)
7– ईमेल–
1 comment:
बहुत आवश्यक जानकारी
Post a Comment